{"_id":"67b37f3e7d3e22b5a006b39b","slug":"students-dominate-skills-competition-mandi-news-c-90-1-mnd1001-148210-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कौशल प्रतियोगिता में छाए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कौशल प्रतियोगिता में छाए विद्यार्थी
विज्ञापन
मंडी। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश और डाइट मंडी ने विद्यार्थियों के लिए कौशल प्रतियोगिता का आयोजन बगस्याड़ स्कूल में किया। इसमें उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक एवं जिला परियोजना अधिकारी मीना ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उपनिदेशक ने कौशल प्रतियोगिता में लगे स्टाल का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा की। स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में 13 ट्रेड के 37 स्कूलों के 109 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कौशल प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रेड के स्टाल लगाए गए।
डाइट प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र और प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृतिचिह्न देकर के सम्मानित किया। संवाद