{"_id":"68e39c49bc331152eb0739b9","slug":"spu-should-provide-alternative-opportunities-to-complete-the-degree-mandi-news-c-90-1-ssml1045-172187-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डिग्री पूरी करने के लिए वैकल्पिक अवसर दे एसपीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डिग्री पूरी करने के लिए वैकल्पिक अवसर दे एसपीयू
विज्ञापन
एनएसयूआई ने विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर कुलपति को सौंपा मांगपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला मंडी इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष अनित जसवाल की अध्यक्षता में सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के कुलपति को मांगपत्र सौंपा। इसमें विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से आग्रह किया कि छात्रों से संबंधित इन गंभीर मुद्दों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई की जाए। मांग रखी कि जिन विद्यार्थियों के द्वितीय वर्ष में तीन से अधिक विषयों के पेपर रहे हैं और वे विद्यार्थी अगर पुनः द्वितीय वर्ष में दाखिला लेना चाहते हैं तो उन्हें दाखिला दिया जाए।
इसके अतिरिक्त जो विद्यार्थी किसी कारणवश रेगुलर अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए वैकल्पिक अवसर प्रदान किए जाएं। एनएसयूआई ने मांग रखी कि विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति शीघ्र की जाए। उधर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनित जसवाल ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो एनएसयूआई को आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। संवाद