फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A strategy was made to activate the party at the booth level in Dharampur.

Mandi News: धर्मपुर में बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने की बनाई रणनीति

Tue, 08 Sep 2026 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
A strategy was made to activate the party at the booth level in Dharampur.
भाजपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महामंत्री सिद्धार्थन ने धर्मपुर में की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने मंगलवार को धर्मपुर मंडल कार्यालय में धर्मपुर और टिहरा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना, पार्टी को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं और उनकी सक्रियता से ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलती है। उन्होंने दोनों मंडलों के पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों का नियमित संचालन करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर संगठन के समक्ष आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के उपायों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर पार्टी को मंडल स्तर पर और अधिक सशक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed