फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kyolidhar School became the overall winner in Saraj Zone.

Mandi News: क्योलीधार विद्यालय बना सराज जोन में ओवर ऑल विजेता

Tue, 08 Sep 2026 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Kyolidhar School became the overall winner in Saraj Zone.
क्योलीधार स्कूल में सराज जोन की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज घाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योलीधार में खेली जा रही छात्रा वर्ग की अंडर-19 सराज जोन की खंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। जिनका विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलशन वर्मा,एसएमसी अध्यक्ष पुष्प राज ठाकुर व स्टाफ ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को ट्राॅफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

वाॅलीबाल और बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योलीधार की टीम प्रथम रही। कबड्डी में थुनाग स्कूल प्रथम, खो-खो में शोधाधार विजेता, शतरंज और मार्च पास्ट में क्योलीधार प्रथम रहे। जबकि ऑल ओवर की ट्रॉफी भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योलीधार के नाम रही। अनुशासन में संयुक्त रूप से शिकावरी व सराची स्कूल अव्वल रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की भाषण व वाद-विवाद में क्योलीधार प्रथम, एकांकी में सराची प्रथम, लोक नृत्य में क्योलीधार प्रथम, कंठ संगीत में सराची विजेता, समूह गान में क्योलीधार विद्यालय के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को ट्रॉफी, ट्रैक सूट एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed