फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   son cant commit sucide said father

पिता बोले साजिश का शिकार हुआ मेरा बेटा

Mon, 20 Jun 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
ब्यूरो, अमर उजाला, रिवालसर (मंडी) Updated Mon, 20 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में अपनी ही सर्विस राइफल की गोली से मारे गए मंडी के सिध्याणी पंचायत के भावत गांव के जवान मुकेश की मौत पर परिजनों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। गोली चलने के कुछ घंटे पहले ही मुकेश ने अपने पिता से बात की थी। परिजनों के अनुसार मुकेश ने पिता से खुश होकर बात की थी। 17 ग्रेनेडियर रेजीमेंट में कार्यरत जवान मुकेश कुमार (21) अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गत शनिवार 11 बजे पेश आई घटना से परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया है। बेटे की आकस्मिक मौत से मां-बाप को गहरा आघात पहुंचा है। मुकेश की मौत की सूचना मिलते ही पंचायत में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


सोमवार को मृतक मुकेश कुमार का शव पैतृक गांव में पहुंचा। दिवंगत जवान के अंतिम संस्कार में क्षेत्र के सैंकड़ों लोग पहुंचे। चचेरे भाई गोल्डी ने मुकेश को मुखाग्नि दी। रेजीमेंट के सूबेदार उमानंद व अन्य चार जवान शव को लेकर पैतृक गांव में पहुंचे। मृतक के पिता भादर सिंह ने कहा कि मुकेश से हर दिन फोन पर बात होती थी। उसने कभी तनाव अथवा कोई भी परेशानी होने की बात नहीं बताई। उन्होंने कहा कि मुकेश हंसमुख रहने वाला जवान था।
विज्ञापन


पिता ने कहा कि उनका बेटा मुकेश कभी आत्महत्या नहीं कर सकता है। मुकेश की मौत किसी की कोई सोची समझी साजिश है। उनका बेटा किसी साजिश का शिकार हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना के महज तीन घंटे पहले ही मुकेश से बात हुई थी। मुकेश ने कहा कि साढ़े दस बजे से उसकी ड्यूटी है। ड्यूटी पर जाने के महज एक से डेढ़ घंटे बाद ही अपनी ही राइफल की गोली से मुकेश की मौत हो गई थी। स्थानीय पंचायत के प्रधान इंद्रवीर सिंह ने कहा हिमाचल व केंद्र सरकार से मामले की गहन छानबीन की मांग की है। शव यात्रा में सिध्याणी व साथ लगती पंचायतों के सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से मुकेश को विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed