फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Skill development is the basis of self-reliant India: Jairam

कौशल विकास ही स्वावलंबन भारत का आधार : जयराम

Mon, 07 Sep 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Skill development is the basis of self-reliant India: Jairam
कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने प्रशिक्षित युवाओं को बांटे प्रमाण पत्र, डिजिटल और आधुनिक स्किल्स पर दिया बल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से संचालित जन शिक्षण संस्थान मंडी का कौशल दीक्षांत समारोह सरदार पटेल विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में विद्या भारती के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विजय नड्डा, संस्थान के अध्यक्ष मोहन सिंह केशठा व उपाध्यक्ष तारिका सेन भी उपस्थित रहे।
जयराम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग हुनर आधारित शिक्षा का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2015 में शुरू किए गए स्किल इंडिया मिशन से देश में कौशल विकास को नई ऊंचाइयां मिली हैं। इससे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि जन शिक्षण संस्थान मंडी ने वर्ष 2021 से अब तक 9,288 युवाओं को सफलता पूर्वक प्रशिक्षित किया है जिनमें अधिकांश ग्रामीण महिलाएं और वंचित वर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

अपनी पूर्व सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने दुख जताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस जनकल्याणकारी योजना को बंद कर दिया है। उन्होंने संस्थान को आगामी समय में ब्यूटी, वेलनेस और हैंडीक्राफ्ट के साथ डिजिटल स्किल्स, डाटा एनालिसिस, फूड प्रोसेसिंग तथा टूरिज्म जैसे आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया ताकि युवा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed