{"_id":"57629bc14f1c1b966d11b831","slug":"six-link-road-demage-in-first-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली ही बारिश में टूट गई आधा दर्जन संपर्क सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली ही बारिश में टूट गई आधा दर्जन संपर्क सड़कें
मंडी
Updated Thu, 16 Jun 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
बुधवार रात हुई जोरदार बारिश से व्यास,और सुकेती के संगम पर बढ़ा जल स्तर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरा (मंडी)। टिहरा क्षेत्र में बरसात की पहली बारिश में ही आधा दर्जन से अधिक संपर्क सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। क्षेत्र के चोलथरा पारछू, कांगो का गहरा, ठाणा, मासला, टिहरा, मन्योह, सकोह, सकोहटा, हियुण, नल्याणा, खौदा रोसो संपर्क सड़क भारी बारिश के चलते बाधित रही। जिससे स्थानीय लोगों और बच्चों को सुबह स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में विनोद कुमार, विजय कुमार, डिंपल ठाकुर, करतार सिंह, मेहर चंद, सुनील कुमार, प्रकाश चंद, रतन चंद, शिव कुमार ने कहा कि बरसात की पहली बारिश में ही क्षेत्र की संपर्क सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। वीरवार सुबह घंटों सड़कों पर यातायात बाधित रहा। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग आरएल शर्मा ने कहा कि भारी बारिश के कारण संपर्क सड़कें बाधित हुई थीं। जल्द ही सड़कों को बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन