फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shell method effective for cancer treatment: Prof. Nina

कैंसर के इलाज के लिए शैल पद्धति कारगर : प्रो. नीना

Sun, 20 Nov 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Shell method effective for cancer treatment: Prof. Nina
श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में आयोजित लेक्चर सुनते विशेषज्ञ और डॉक्टर। - फोटो : Mandi
मंडी। कैंसर बहुत ही गंभीर रोग है। इससे पीड़ित कई लोग मौत का शिकार भी बन जाते हैं। समय रहते और सही तरीके से इलाज करवाया जाए तो लाखों जिंदगियों को बचाया जा सकता है। आज के समय में कैंसर के इलाज में शैल पद्धति काफी कारगर सिद्ध हो रही है। बड़े स्तर पर इससे रोगी ठीक होते हैं। यह बात श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के सभागार में अमेरिका की साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में चिल्ड्रन सेंटर फॉर कैंसर एंड ब्लड डिसीजीज चिल्ड्रन हॉस्पिटल लॉस एंजल्स में कार्यरत प्रोफेसर नीना कपूर ने कही। वे सभागार में ट्रांसप्लांटेशन एंड सेल थेरेपी पर गेस्ट लेक्चर दे रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह भी हिमाचल की रहने वाली हैं। वे चाहती हैं कि देेेश और प्रदेेश के लोगों को इस थैरेपी का लाभ लें। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश भवानी ने उनका स्वागत किया। भवानी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से कॉलेज के डॉक्टरों, प्रशिक्षुओं में भी रिसर्च एक्टिविटी में भाग लेने का अवसर मिलता है। डॉक्टर नई-नई तकनीक सीखकर इसका लाभ मरीजों तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व रेडियोथेरेपी विशेषज्ञ एवं प्रिंसिपल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के प्रोफेसर हरबन कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने हिम जीवन एंड अवेयरनेस कैंपेन ऑन लाइफ स्टाइल डिडीज प्रोग्राम को लॉंच किया। इसे वह मेडिकल कॉलेज के सहयोग से हिमाचल के गांवों में लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे। इसके लिए प्रधानाचार्य राजेश भवानी ने पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया। इस गेस्ट लेक्चर में 100 से अधिक डॉक्टरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed