Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Scuffle with revenue team in Panjethi, marking work stopped

Mandi News: पंजेठी में राजस्व टीम से धक्का-मुक्की, निशानदेही का काम रुका

Thu, 19 Nov 2026 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with revenue team in Panjethi, marking work stopped
तहसीलदार की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के पंजेठी क्षेत्र में जमीन की निशानदेही करने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने राजस्व अधिकारियों को सीमांकन का कार्य करने से रोक दिया, जिससे सरकारी काम बाधित हुआ। इस संबंध में तहसीलदार मंडी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तहसीलदार सदर ने शिकायत में बताया कि आवेदन पर मौहाल पंजेठी-365 तहसील सदर मंडी स्थित भूमि की निशानदेही करने के लिए वे राजस्व कर्मचारियों के साथ बीते 17 नवंबर को मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर टीम के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निशानदेही करने से रोक दिया। इसके चलते टीम को बिना सीमांकन किए वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने तहसीलदार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed