मंडी। इंदिरा मार्केट मंडी में आयोजित सरस मेले का शुभारंभ सोमवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए कहा कि सरस मेला ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण तथा स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहन देने का प्रभावी मंच है।
मंडी सरस मेला 16 से 25 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश सहित कुल 14 राज्यों की सहभागिता है। प्रदेश के सभी 12 जिलों और मंडी जिले के सभी 14 विकास खंडों के स्वयं सहायता समूह इसमें भाग ले रहे हैं।
मेले में कुल 96 स्टॉल स्थापित किए गए हैं। सरस मेला स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प तथा ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है और यह स्थानीय लोगों व पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर, जिला कांग्रेस समिति अध्यक्ष चंपा ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद