फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   sansad cricket mahakumbh

Mandi News: सांसद क्रिकेट खेल महाकुंभ... धर्मपुर ने जवलपुर को हराया

Thu, 30 Jan 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 30 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
sansad cricket mahakumbh
राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के मैदान में संपन्न सांसद क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में विजेता टीम मु
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में आयोजित सांसद क्रिकेट खेल महाकुंभ में धर्मपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल में धर्मपुर ने जवलपुर की टीम को शिकस्त दी और प्रतियोगिता का विजेता बना। जवलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 80 रन ही बनाए। टीम की ओर से अजय आरव ने 33 रन और विजय ने 18 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज धर्मपुर की कड़ी गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते नजर आए। धर्मपुर की गेंदबाजी में विकास ने 2, सुरजीत और नेकराम ने 1-1 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

उधर, 81 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी धर्मपुर की टीम ने विशाल के ताबड़तोड़ 42 रन की पारी के साथ सफलता प्राप्त की। इसके अलावा उदय सकलानी ने 13 रन और शबु ने 8 रन बनाए। धर्मपुर ने 81 रन का लक्ष्य आसानी से पूरा कर लिया और मैच जीतने में सफल रही। प्रतियोगिता में तनमेड़ टीम की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

समापन समारोह में उपमंडलाधिकारी नागरिक धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। एसडीएम ने उपविजेता टीम को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें हार से निराश होने की बजाय अपनी गलतियों से सीख लेकर अगले प्रयास में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed