{"_id":"1bd91a9ae5b861442c720820f91d678e","slug":"road-accident-hindi-news-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में कार खाई गिरी, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में कार खाई गिरी, एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, गोहर
Updated Wed, 18 Nov 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर-कांढा सड़क पर धरोट के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया। सूचना मिलते ही गोहर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को गोहर-कांढा सड़क पर धरोट के पास कार एचपी 34ए-5226 अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सलाहर गांव की कृष्णी देवी की मौके पर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया।
विज्ञापन
कार हादसे की खबर लगते ही आस-पास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही गोहर थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। गोहर थाना प्रभारी लाल सिंह ने बताया कि कार हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो घायलों को मंडी रेफर किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन