फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Markets buzz with Janmashtami festivities; Bal Gopal adorned in festive finery.

Mandi News: बाजारों में जन्माष्टमी की धूम और सजा बाल गोपाल का शृंंगार

Thu, 27 Aug 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Markets buzz with Janmashtami festivities; Bal Gopal adorned in festive finery.
श्रीकृष्ण जन्महोत्सव पर जोगिंद्रनगर में सजे बाजारों में आकर्षक पोशाकें। संवाद
बाजारों में बाल गोपाल के झूले 1000 और पोशाकें बिक रहीं 500 रुपये तक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जोगिंद्रनगर के बाजार सज गए हैं। शहर के मुख्य बाजार और बस अड्डा परिसर की दुकानों पर लड्डू गोपाल के वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और आकर्षक झूलों की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बाजार में बाल गोपाल के झूले 1000 रुपये तक और आकर्षक पोशाकें 500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। भक्त लड्डू गोपाल को पीले और स्टोन वर्क वाले वस्त्रों से सजाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार इस बार राधा-कृष्ण की पोशाकों और श्-शृंगार सामग्री की मांग अधिक है। पहली बार लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं और पोशाक खरीदने पहुंच रहे श्रद्धालुओं में भी त्योहार को लेकर उत्साह है।

बॉक्स
सनातन धर्मसभा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा
जन्माष्टमी महोत्सव के तहत शहर के सनातन धर्मसभा मंदिर में सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान विशेष भजन संध्या और आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा मुख्य आकर्षण रहेगी। हरिद्वार से पधारे महासंत स्वयमानंद गिरी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed