फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   29 roads closed, 22 power transformers out of order in the district.

Mandi News: जिले में 29 सड़कें बंद, 22 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Fri, 28 Aug 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
29 roads closed, 22 power transformers out of order in the district.
मंडी। जिले में बारिश का असर जनजीवन पर बना हुआ है। वीरवार शाम चार बजे तक मंडी जिले में 29 सड़कें बंद रहीं। इनमें एक मुख्य जिला सड़क और 28 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। हालांकि सुबह दस बजे तक बंद सड़कों की संख्या 33 थी, जिसमें शाम तक चार सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। सराज मंडल में सबसे अधिक 21 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा सुंदरनगर में एक, पधर में एक, थलौट में तीन और सरकाघाट मंडल में तीन सड़कें बंद हैं। जिले में कोई राष्ट्रीय और राज्य मार्ग बंद नहीं है। वहीं बारिश के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। सुंदरनगर क्षेत्र में 22 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) बाधित रहे, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। राहत की बात यह है कि जिले में किसी भी पेयजल योजना के बाधित होने की सूचना नहीं है। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि विभाग बंद सड़कों को खोलने और बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed