फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dilapidated road from Nihri to Balg adds to farmers' concerns.

Mandi News: निहरी से बलग तक जर्जर सड़क ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Thu, 27 Aug 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated road from Nihri to Balg adds to farmers' concerns.
सेब की कम फसल के बाद अब आलू और बीन को मंडी तक पहुंचाना बना चुनौती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। निहरी से बलग तक करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क की बदहाली ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। सेब का कम फसल वाला सीजन समाप्त होने के बाद अब क्षेत्र में आलू और बीन की फसल तैयार है। ऐसे में किसानों के सामने उपज समय पर सब्जी मंडी तक पहुंचाने की चुनौती है। स्थानीय निवासी भीम, हंसराज और सुनीता ने बताया कि निहरी-बलग सड़क से बलग, बजिहन, दोघरी और सेरीकोठी पंचायतें जुड़ी हैं। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग खेती और बागवानी पर निर्भर हैं। सेब के बाद आलू और बीन उनकी आय के प्रमुख साधन हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालक भी इस मार्ग पर आने से कतराते हैं। इससे किसानों को फसल मंडी तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। देरी होने पर उपज खराब होने और उचित दाम नहीं मिलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, इस बार सेब की पैदावार पहले ही कम रही, जिससे बागवानों को नुकसान हुआ। अब आलू और बीन की अच्छी फसल से कुछ राहत की उम्मीद है, लेकिन सड़क की बदहाली परेशानी बढ़ा रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में उठेगा सड़क का मुद्दा
निहरी-बलग सड़क का मुद्दा आगामी बीडीसी बैठक में उठाया जाएगा। दुख की बात है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सब्जियों के सीजन के महत्व को नहीं समझ रहे हैं। सड़क का करीब पांच किलोमीटर हिस्सा पांच साल के लिए ठेकेदार को सौंपा गया है, लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित मरम्मत नहीं हो रही है। -देवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष, बीडीसी निहरी

सड़क पर सभी वाहन चल रहे
जिस ठेकेदार को सड़क का पांच किलोमीटर हिस्सा पांच साल के लिए हैंडओवर किया गया है, उसकी ओर से विशेष मरम्मत नहीं की गई है। हालांकि वर्तमान में सड़क एक-दो स्थानों पर खराब है, लेकिन इस पर हर तरह के वाहन चल रहे हैं। -साहिल वर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग निहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed