{"_id":"6a907cb496f437d98d0e57fc","slug":"barfani-baba-will-be-decorated-in-eleventh-rudra-temple-today-mandi-news-c-90-1-mnd1023-210774-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एकादश रुद्र मंदिर में आज सजेंगे बर्फानी बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एकादश रुद्र मंदिर में आज सजेंगे बर्फानी बाबा
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर होंगे अमरनाथ गुफा के अलौकिक दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ऐतिहासिक एकादश रुद्र मंदिर मंडी में रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बर्फानी बाबा अमरनाथ की भव्य गुफा सजाई जा रही है। शुक्रवार को रक्षाबंधन और सावन पूर्णिमा के शुभ संयोग पर श्रद्धालु सुबह 6 बजे से अमरनाथ गुफा का अलौकिक रूप में दर्शन कर सकेंगे। आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
मंदिर के पुजारी सतसुंदरम ने बताया कि प्राचीन परंपरा के अनुसार हर वर्ष रक्षाबंधन के दिन मंदिर में बर्फानी बाबा अमरनाथ की प्रतिकृति (गुफा) का निर्माण किया जाता है। सनातन मान्यता के अनुसार पूर्णिमा की तिथि पर इस स्वरूप का दर्शन करना अत्यंत फलदायी माना गया है। इससे घर-परिवार में सुख, समृद्धि और आत्मिक शांति का वास होता है।
उन्होंने बताया कि पूर्णिमा की पावन तिथि के चलते शुक्रवार शाम 5:45 बजे (पौने छह बजे) ब्यास घाट पर ब्यास आरती का विशेष आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर पधारकर बर्फानी बाबा के दर्शन करें तथा शाम को ब्यास आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाएं।