फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   road accident

हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Tue, 06 Oct 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, नैरचौक
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, नैरचौक Updated Tue, 06 Oct 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
road accident

बल्ह क्षेत्र के नागचला में सोमवार रात को बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाइक पर सवार दोनों युवक सेना भर्ती के लिए मंडी की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब एक बजे बाइक संख्या एचपी 30-4046 पर सवार होकर दो युवक बल्ह क्षेत्र के मांडल गांव से मंडी की ओर आ रहे थे। नागचला के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक पर सवार 21 वर्षीय योगेश्वर पुत्र मेघ सिंह निवासी मठयाणी करसोग और 21 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र मनी राम निवासी घ्राण सदर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। जहां योगेश्वर ने दमतोड़ दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों युवक भर्ती होने के लिए मंडी आ रहे थे।
बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि बाइक हादसे में घायल योगेश्वर की जोनल अस्पताल मंडी मौत हुई है। जोनल अस्पताल में मंगलवार को मृतक युवक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed