{"_id":"6b0878ed6048e4f7eb05acf8","slug":"pollution-control-board-team-inspected-the-dumping-site-mandi-news-c-90-1-mnd1001-223089-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने डंपिंग साइट का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने डंपिंग साइट का किया निरीक्षण
विज्ञापन
निष्पादन में देरी पर नगर निगम को जारी होगा नोटिस
बिंद्राबणी डंपिंग साइट पर अब भी 34 हजार मीट्रिक टन कचरे का ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर की बिंद्राबणी डंपिंग साइट पर वर्षों से जमा पुराने कचरे का पूरी तरह निस्तारण नहीं होने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ा संज्ञान लिया है। बुधवार को बोर्ड की टीम ने डंपिंग साइट का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साइट पर अब भी 34 हजार मीट्रिक टन पुराना कचरा जमा पाया गया। कचरे के निस्तारण में हो रही देरी और सामने आई अनियमितताओं को लेकर बोर्ड जल्द ही नगर निगम को नोटिस जारी करेगा। इसके माध्यम से निगम से जवाब तलब किया जाएगा।
बिंद्राबणी डंपिंग साइट पर वर्षों से जमा कचरे के निस्तारण का कार्य चल रहा है। यहां कुल 1.04 लाख मीट्रिक टन पुराना कचरा जमा था, जिसमें से नगर निगम अब तक 70 हजार मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण कर चुका है। हालांकि, शेष 34 हजार मीट्रिक टन कचरा अभी भी साइट पर पड़ा हुआ है। लंबे समय से कचरे का पूरी तरह निस्तारण नहीं होने के कारण पर्यावरण संबंधी चिंताएं भी बढ़ रही हैं। इसी को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और मामले में जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि टीम ने बुधवार को बिंद्राबणी डंपिंग साइट का निरीक्षण किया है। कचरे के निस्तारण में सामने आई अनियमितताओं को लेकर नगर निगम से जवाब मांगा जाएगा। इसके लिए जल्द ही निगम को नोटिस जारी किया जाएगा।