{"_id":"67c4a4c6e35f38ca830f0d55","slug":"ramesh-kumar-of-balh-won-the-marathon-mandi-news-c-90-1-mrt1064-149419-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बल्ह के रमेश कुमार ने जीती मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बल्ह के रमेश कुमार ने जीती मैराथन
विज्ञापन
मंडी में शिवरात्रि महोत्सव अवसर पर आयोजित मैराथन में अव्वल रहे प्रतिभागी को सम्मानित करती मुख्
मंडी। नशे से दूर रहने के मकसद से मंडी पुलिस ने रविवार को महाशिवरात्रि हाफ मैराथन-2025 का आयोजन किया। मैराथन को पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने हरी झंडी दिखाई।
21 किलोमीटर मैराथन में बल्ह घाटी के पाली गांव के रमेश कुमार ने प्रथम, दयोली के डालटा के अनीष चंदेल ने दूसरा और कांगड़ा के ठाकुरद्वारा के कलहेट निवासी राजीव सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रथम विजेता को 21 हजार, द्वितीय को 15 हजार और तृतीय को सात हजार रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
महिलाओं के वर्ग की 11 किलोमीटर की दौड़ में चंबा के क्वार की कमीजो पहले, ऊना के लोअर अंदरोड की ज्योतिबाला दूसरे और चंबा के नटोड़ की भाली तीसरे स्थान पर रही। मैराथन में 203 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 149 प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में मंडलायुक्त ए. शैनामोल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
...
14 से 16 आयु वर्ग में ऊना के अभिषेक और पलक विजेता
14 से 16 आयु वर्ग के लड़कों की चार किलोमीटर दौड़ में ऊना के अंब निवासी अभिषेक सिंह पहले, बल्ह क्षेत्र के दियारगी के गौरव दूसरे और कांगड़ा के बैजनाथ के राहुल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में ऊना के मलहेट की पलक पहले, सिरमौर के बनार की रिधिमा दूसरे और ऊना की ही नव्या शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में 36 से 60 आयु वर्ग की चार किलोमीटर दौड़ में लडभड़ोल के नगोंव के कुलविंद्र सिंह पहले, पालमपुर के गदियाड़ा के यशपाल दूसरे, सरकाघाट के लुहाखर के तारा चंद तीसरे स्थान पर रहे। सुपर सीनियर वर्ग 60 आयु वर्ग की तीन किलोमीटर मैराथन में जोगिंद्रनगर के मजैहल के गोपाल सिंह पहले, धर्मपुर के लुधियाणा के प्रकाश चंद दूसरे और सुंदरनगर के नोहंग के दीनानाथ तीसरे स्थान पर रहे।
000