फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   protest

अस्थायी दुकानें लगाने पर भड़के व्यापारी

Tue, 03 Nov 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 03 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
 protest

शहर की इंदिरा मार्केट छत पर अस्थायी दुकानें लगाने पर व्यापारी भड़क गए हैं। छत पर अस्थायी दुकानें लगाने पर इंदिरा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन मार्केट छत्त पर किसी भी तरह की अस्थायी दुकानें लगाने के विरोध में हैं।

विज्ञापन

एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाकर मामले को लेकर चर्चा की और निर्णय लिए। अस्थायी दुकानें नहीं हटाने की सूरत पर एसोसिएशन कल वीरवार को दुकानें बंद रखेगी। पूर्व में भी इंदिरा मार्केट की छत्त पर अस्थायी दुकानों लगाने का विरोध हो चुका है। जिन्हें बाद में दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है। अब इंदिरा मार्केट छत्त पर हैंडलूम क्रॉफ्ट की अस्थायी दुकानें लगाई हैं। जिनमें स्थानीय बुनकरों व स्वयं सहायता समूह के बनाए गए प्रॉडक्ट बेचे जाते हैं। वहीं, इंदिरा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन मार्केट की छत्त पर अस्थायी तौर पर लगाई  जा दुकानों का विरोध कर रहा है। एसोसिएशन का तर्क है कि छत्त पर अस्थायी दुकानें लगने से व्यापारियों को घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

छत्त पर किसी भी तरह की अस्थायी दुकानें व्यापारी वर्ग के हित में नहीं है। मामले को लेकर दोपहर बाद एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीसी मंडी से मिलने जा रहा था। इस बीच वह हैंडलूम क्रॉफ्ट के अस्थायी स्टॉल का शुभारंभ करने पहुंच गए। व्यापारियों ने इंदिरा मार्केट छत्त पर ही विरोध प्रदर्शन कर नारेेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान भगवंत सिंह ने बताया कि पूर्व में अस्थायी दुकानें लगने पर प्रतिनिधिमंडल को डीसी मंडी ने आश्वासन दिया था कि इस तरह की दुकानें नहीं लगेंगी और अब स्वयं डीसी मंडी ही अस्थायी स्टॉल का शुभारंभ कर रहे हैं। एसोसिएशन ने प्रशासन को चेताया है कि अस्थायी स्टॉल को इंदिरा मार्केट छत से हटाया जाए अन्यथा वीरवार को दुकानें बंद रखी जाएंगी। विरोध स्वरूप चक्का जाम जैसा कदम उठाया जा सकता है।

एसोसिएशन ने मांग की है कि अस्थायी दुकानों को हटाया जाए और भविष्य में किसी को अस्थायी दुकानें न लगाने की परमिशन न दी जाए। प्रदर्शन में स्वर्णकार एसोसिएशन मोती बाजार से आशुतोष चोपड़ा, कपड़ा एसोसिएशन से ईश्वर सिंह, इंदिरा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन से भगवंत सिंह, तिलकराज शर्मा, अशोक शर्मा, विक्की, अतुल वैद्य, सन्नी जस्वाल, भौलू सैनी, राजेंद्र पुरी और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed