फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Prescriptions will be made for patients between 18 and 60 years of age at the new counter

Mandi News: नए काउंटर में 18 से 60 साल तक के मरीजों की बनेगी पर्ची

Sat, 31 May 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Prescriptions will be made for patients between 18 and 60 years of age at the new counter
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में मरीजों की सुविधा के लिए खोले गए नए पर्ची काउंटर पर अब 18 से 60 साल तक के मरीजों की पर्ची बनेगी। पुराने काउंटर पर कैश जमा करने के अलावा सीनियर सिटीजन की पर्ची बनाई जाएगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से 108 एंबुलेंस पार्किंग स्थल के समीप ट्रायल के तौर पर नया पर्ची काउंटर खोला गया था। इसे अब नियमित कर दोपहर बाद डेढ़ बजे तक पर्ची बन रही थी। लोगों में नए खोले काउंटर के बारे में जागरुकता न होने के चलते यह खाली ही चल रहा था। बहुत कम लोग यहां पर्ची बनवाने पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने नई व्यवस्था शुरू करते हुए अब नए काउंटर पर 18 से 60 साल तक के मरीजों की पर्ची बनवाने का निर्णय लिया है ताकि काउंटर नियमित रूप से चल सके और लोगों को पर्ची बनवाने में परेशानी न हो। पूर्व में पुराने पर्ची काउंटर पर दोपहर तक लोगों की भीड़ लगी रहती थी। दूरदराज क्षेत्र से आने वाले लोगों को सायं तक घरों के लिए लौटना परेशानी भरा हो रहा था। ऐसे में बुद्धिजीवी लोगों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने अस्पताल प्रबंधन से अतिरिक्त पर्ची काउंटर खोलने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में अभी एमसीएच में बच्चों और महिलाओं के लिए अलग से पर्ची काउंटर स्थापित किया है ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके। करीब ढाई लाख की लागत से तैयार नए पर्ची काउंटर के स्थापित होने से एक बार फिर से नई व्यवस्था शुरू की है।
अस्पताल पहुंचे जेल रोड निवासी विद्या देवी, उमा देवी, बाड़ी गुमाणु से कश्मीर सिंह, लाभ सिंह, रामनगर से बंशी लाल, मीना देवी आदि ने नई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे मरीजों को उपचार हासिल करने में सुविधा मिलेगी। पहले पर्ची बनवाने में अधिक समय लग रहा था। अब इसमें तेजी आई है।


...
मरीजों की सुविधा के लिए नए पर्ची काउंटर की व्यवस्था की है। पहले इसे ट्रायल के तौर पर शुरू किया था। अब इसे नियमित कर दिया गया है ताकि सभी मरीज आसानी से पर्ची बनवाकर अपना समय पर उपचार करवा सकें।
-डॉ. धर्म सिंह वर्मा, एमएस जोनल अस्पताल मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed