{"_id":"5eeb995f8ebc3e433d598f03","slug":"poromotion-mandi-news-sml3359638134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के सात एचटी को पदान्निति को तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के सात एचटी को पदान्निति को तोहफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग मंडी ने जिला के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत सात मुख्य शिक्षकों को पदोन्नति को तोहफा दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को प्रमोशन लिस्ट जारी की गई, जिसमें पदोन्नत हुए मुख्य शिक्षकों को नए स्कूल आवंटित कर 15 दिन में ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि लंबे अरसे से एचटी की प्रमोशन न होने से शिक्षक अपनी पदोन्नति का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के इंतजार को समाप्त कर पदोन्नति का तोहफा दे दिया है। शिक्षा खंड चौंतड़ा की राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुनकर में कार्यरत एचटी देवेंद्र अब राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला द्रुब्बल में सीएचटी के पद अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा गोपालपुर-1 की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बस्तला में कार्यरत तारा कौंडल साईगलू की राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सलेतर में, सुंदरनगर-1 की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेहली में कार्यरत रंजना देवी सुंदरनगर-2 की राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला खनियोड़, सदर-1 की राजकीय प्राथमिक पाठशाला सन्यायड में कार्यरत नीलम गुप्ता सदर-1 की राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पंडोह, गोपालपुर-1 की राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरकाघाट में कार्यरत सुमन बाला चौंतड़ा-2 की राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला दलेड़ में, द्रंग की राजकीय प्राथमिक पाठशाला मनोह में कार्यरत सूरज प्रकाश द्रंग-1 की राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला गुम्मा जबकि सदर-2 की राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुन्नी में एचटी के पद पर कार्यरत सुरेंद्र कुमार अब सदर-2 की राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कटौला में सीएचटी के पद पर सेवाएं देंगे। कार्यकारी उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग मंडी नरेंद्र जंवाल ने बताया कि जिलाभर के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत सात एचटी को पदोन्नत कर सीएचटी के पद पर तैनाती दी गई है। पदोन्नत हुए शिक्षकों को 15 दिन के भीतर आवंटित किए गए स्कूलों में ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।