फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police strict on migrants living without verification in Sandhol

Mandi News: संधोल में बिना सत्यापन रह रहे प्रवासियों पर पुलिस सख्त

Fri, 05 Jun 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police strict on migrants living without verification in Sandhol
मकान मालिकों को दी हफ्ते भर की मोहलत, अन्यथा होगी एफआईआर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संधोल (मंडी)। संधोल क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों और व्यवसायियों की बढ़ती संख्या और कथित आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस ने बिना पंजीकरण और सत्यापन के रह रहे प्रवासियों और उन्हें आश्रय देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की है। हाल ही में क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों के बीच आपसी झगड़ों और छेड़खानी की घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद प्रशासन ने यह सख्त रुख अपनाया है। संधोल पुलिस चौकी के प्रभारी, उपनिरीक्षक संजीव जमवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर संधोल क्षेत्र में आ रहे हैं, लेकिन वे न तो अपनी पहचान का उचित विवरण दे रहे हैं और न ही पुलिस चौकी में पंजीकरण करवा रहे हैं। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि जिन मकान मालिकों ने प्रवासी मजदूरों को अपने घरों में ठहराया है, वे एक सप्ताह के भीतर उनका पंजीकरण सुनिश्चित करें। चेतावनी दी गई है कि इसके बाद यदि कोई प्रवासी बिना पंजीकरण के पाया गया, तो संबंधित मकान मालिक के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब धलारा गांव के निवासी एवं समाजसेवी अर्जुन सिंह ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत उपमंडल अधिकारी (नागरिक) धर्मपुर से प्रवासियों के पते के सत्यापन और रेंट एग्रीमेंट से संबंधित जानकारी मांगी। उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed