Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   'Chitta'-free campaign: Eight sports competitions to be held in Mandi

चिट्टा मुक्त अभियान : मंडी में होंगी आठ खेल प्रतियोगिताएं

Tue, 10 Nov 2026 10:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 10 Nov 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
'Chitta'-free campaign: Eight sports competitions to be held in Mandi
मंडी। युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ने के लिए मंडी जिले में खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत आठ खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

पंजीकरण जीएमएस पोर्टल पर निशुल्क होगा। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि खेल अपनाओ-नशा भगाओ थीम पर चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाना है।
विज्ञापन

अभियान में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, रस्साकशी और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं होंगी। सभी एसडीएम को पांच दिनों के भीतर बैठकें कर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल स्तर की प्रतियोगिताएं 15 दिसंबर तक होंगी। चयनित खिलाड़ियों के बीच जिला स्तरीय मुकाबले मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त ने खेल संघों के सहयोग से रेफरी, अंपायर और तकनीकी समितियों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और खेल संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed