Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The benefit of uniform arrears and interest should be provided: Forum

एक समान एरियर और ब्याज का लाभ दिया जाए : फोरम

Tue, 10 Nov 2026 10:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 10 Nov 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
The benefit of uniform arrears and interest should be provided: Forum
डैहर (मंडी)। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम सुंदरनगर इकाई की बैठक प्रधान इंजीनियर केएस जम्वाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों की लंबित मांगों, एरियर भुगतान और हाईकोर्ट के हालिया फैसले पर चर्चा की गई। फोरम ने सभी पेंशनरों को समान रूप से एरियर और ब्याज का लाभ देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रधान केएस जम्वाल और प्रदेश उप महासचिव जगमेल ठाकुर ने बताया कि 3 अक्तूबर को बोर्ड के चेयरमैन प्रबोध सक्सेना के साथ हुई बैठक में पेंशनरों की समस्याएं उठाई गई थीं। चेयरमैन ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समाधान का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2016 से 30 अप्रैल 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के एरियर भुगतान के लिए सरकार के निर्देशों को लागू करने के उद्देश्य से 32 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरम ने हाईकोर्ट के हालिया फैसले पर चिंता जताते हुए कहा कि याचिका दायर करने वाले पेंशनरों को छह प्रतिशत ब्याज सहित एरियर का भुगतान फरवरी और दिसंबर 2027 में दो किस्तों में करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि अन्य पेंशनरों को ब्याज का लाभ नहीं दिया गया है।
फोरम ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सभी पेंशनरों को समान लाभ देने की मांग की। बैठक में सेवानिवृत्त रॉक ड्रिलर रोशन लाल, सेवानिवृत्त लाइनमैन चुनी लाल और सेवानिवृत्त फोरमैन रणजीत को फोरम की सदस्यता प्रदान कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जेपी गुप्ता, पीआर पराशर, एसएल कश्यप, केआर संधू, पीके शर्मा, कपूर सिंह, भूप सिंह राणा, बालकृष्ण, रणजीत पठानिया, त्रिलोक सिंह सोढ़ी और गंगा राम ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed