फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Plastic waste will be collected from every house: Ramesh

घर-घर से उठाया जाएगा प्लास्टिक कचरा : रमेश

Sat, 30 Nov 2024 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Plastic waste will be collected from every house: Ramesh
थुनाग (मंडी)। सराज विकास खंड की सभी पंचायतों में अब घर-घर से प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा। इसमें पंचायतों के अलावा स्वयं सहायता समूह, युवक मंडल और महिला मंडलों की भागेदारी सुनिश्चित करवाई जाएगी। शुक्रवार को एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ कार्यालय जंजैहली में हुई बैठक की अध्यक्षता एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि पंचायतों को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरा और लावारिस मवेशी गंभीर समस्या बने हुए हैं। इसके अलावा बढ़ता नशा भी समाज के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। इनसे निपटने के लिए व्यापक कार्य योजना बनाई जा रही है। इसमें महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन समितियों को सक्रिय कर उन्हें सामाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ सराज प्रियंका वर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed