फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Plastic waste set on fire on railway land

Mandi News: रेलवे भूमि पर प्लास्टिक कचरे को लगा दी आग

Thu, 01 May 2025 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 01 May 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
Plastic waste set on fire on railway land
जोगिंद्रनगर शहर में रेलवे भूमि पर प्ला​स्टिक कचरे को लगाई आग। -स्रोत : जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहरी क्षेत्र से सटी रेलवे भूमि पर एक बार फिर प्लास्टिक कचरा आग के हवाले कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। मकड़ैना क्षेत्र के नागरिकों ने इस कृत्य को पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताते हुए प्रशासन और एनजीटी से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सांस की बीमारियों से परेशान मरीजों ने कचरे के जलाने से उत्पन्न धुएं को अपनी मुसीबत बताया। वरिष्ठ नागरिक रविंद्र, सुरेश, और विनोद ने बताया कि रेलवे भूमि पर दिन के उजाले में कचरे को जलाने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे इलाके का पर्यावरण भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कचरे के ढेर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर एनजीटी से सख्त कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

वहीं, तहसीलदार और कार्यकारी अधिकारी जोगिंद्रनगर डॉ. मुकुल शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन से जल्द कार्रवाई की योजना बनाने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed