फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pensioners from Sundernagar will participate in the rally of the Joint Struggle Committee.

Mandi News: संयुक्त संघर्ष समिति की रैली में सुंदरनगर से भाग लेंगे पेंशनर

Wed, 25 Mar 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pensioners from Sundernagar will participate in the rally of the Joint Struggle Committee.
बैठक में शिमला रैली के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
डैहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन के सुंदरनगर ब्लॉक की मासिक बैठक मंगलवार को स्थानीय वृद्ध आश्रम में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 मार्च को शिमला में आयोजित संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक और प्रस्तावित रैली में सुंदरनगर ब्लॉक से पेंशनर बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सभी सदस्यों ने शिमला चलो के आह्वान का समर्थन करते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह वर्मा ने की। इस अवसर पर जिला प्रधान प्रभु राम वर्मा, संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक हेम सिंह ठाकुर और अर्बन डेवलपमेंट पेंशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह सेन विशेष रूप से शामिल हुए और पेंशनरों की समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

संयोजक हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि फेडरेशन की ओर से पूर्व में कई बार सरकार को 16 सूत्रीय मांगपत्र सौंप कर मांग की है लेकिन अभी तक इन मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे पेंशनरों में रोष और चिंता बढ़ रही है। वक्ताओं ने कहा कि पेंशन केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान और जीवन निर्वाह का आधार है। इस दौरान प्रदेश के सभी पेंशनरों, चाहे वे सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों या एचआरटीसी से जुड़े हों, से रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed