फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   parking fees

मंडी में कार पार्किंग के लिए वसूले जा रहे तीस रुपये

Wed, 23 Dec 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 23 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
parking fees

उपायुक्त कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर गांधी चौक पार्किंग में कार पार्किंग के लिए मनमर्जी से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं। आधा घंटा या इससे अधिक समय के लिए कार पार्किंग के लिए दस व बीस रुपये की बजाए तीस रुपये वसूले जा रहे हैं।

विज्ञापन


कार पार्किंग के मनमर्जी से वसूले जा रहे दामों से प्रशासन बेखबर है। प्रशासन की ओर से कार पार्किंग के बाहर घंटों के साथ रुपये का विवरण भी दिया गया है। वहीं कार पार्किंग मालिक मनमर्जी से रुपये वसूल रहा है। बुधवार दोपहर को कार पार्किंग में राजेश व अजय करीब एक घंटे के लिए कार पार्क करने पहुंचे।
विज्ञापन


इसकी एवज में कार पार्किंग में तैनात कर्मचारी ने तीस रुपये की पर्ची थमा दी और तीस रुपये वसूले। जबकि प्रशासन ने एक घंटे के लिए कार पार्क करने पर बीस रुपये निर्धारित किए हैं। लेकिन कार पार्किंग में दस व बीस रुपये के बजाये सीधे फ्लैट तीस रुपये की पर्ची दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी छानबीन करने पर तैनात कर्मचारी ने कार पार्क करने के लिए मना कर दी। जिस पर उन्होंने एसी टू डीसी मंडी, एडीसी मंडी व डीसी मंडी को ई-मेल से शिकायत भेजी है। उल्लेखनीय है कि मंडी शहर में पूर्व में भी सेरी मंच पार्किंग में तय रेट से अधिक रुपये वसूलने के कई मामले सामने आ चुके हैं।


जिस पर विजीलेंस की ओर से भी जांच की गई है। जांच में दस और बीस रुपये की पर्चियां नहीं पाई गई थी। मामला प्रशासन के संज्ञान में आने पर पार्किंग आवंटन रद्द कर दिया गया था। लेकिन अब गांधी चौक पार्किंग में अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed