फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat election

चुनावों का होगा बहिष्कार, नहीं भरेंगे नामांकन

Wed, 23 Dec 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 23 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
panchayat election

नगर परिषद नेरचौक के गठन का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने चुनावों में नामांकन नहीं करने का भी फैसला लिया है। इस सिलसिले में नेरचौक के तहत ग्राम पंचायत नागचला में नेरचौक नगर परिषद विरोध समिति की बैठक आयोजित हुई।

विज्ञापन


जिसमें चिकड, गोहर, गाती, गाधयाडा, सोंठ, करेहडी और लुनापानी के ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष युद्ध चंद सकलानी ने की। जिसमें नगर परिषद के विरोध में चलाए जा रहे अभियान पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष सकलानी ने कहा कि बैठक में विचार विमर्श कर अगली रणनीति पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन


सरकार व प्रशासन ने ग्रामीणों की मांगों पर अभी तक कोई गौर नहीं किया है। समस्याओं के समाधान के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। कई बार प्रदेश मुख्यमंत्री व डीसी को ज्ञापन दिए गए हैं। लेकिन, अभी तक समस्या जस की तस है। \
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि जबरदस्ती थोपे गए चुनावों का विरोध करते हुए इस पूरी प्रक्रिया का बहिष्कार किया जाएगा। पांच वार्डों से कोई भी प्रत्याशी नामांकन नहीं भरेगा। चुनाव प्रक्रिया का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। इस बारे एक प्रस्ताव तहसीलदार बल्ह के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजा जाएगा।


बैठक में सुरेंद्र पाल कश्यप, मदन लाल शर्मा, मोहन लाल, नानक चंद, कुलदीप शर्मा, निरंजन राणा, सुंदरलाल, ताराचंद, आभा जंबाल, गायत्री, भावना सकलानी, उप प्रधान इंद्र सिंह, नरयाल और रामपाल सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed