फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Order to merge Bhagwahan Primary School

Mandi News: भगवाहन प्राथमिक स्कूल को मर्ज करने के आदेश

Wed, 02 Oct 2024 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 02 Oct 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Order to merge Bhagwahan Primary School
स्कूल में पढ़ रहे हैं 38 विद्यार्थी, सात स्टाफ सदस्य दूसरे स्कूलों में होंगे मर्ज
विज्ञापन

भवन खाली करवाने के लिए मंदिर कमेटी लंबे समय से थी प्रयासरत
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। शहर की प्राथमिक पाठशाला भगवाहन को मर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। करीब पांच दशक से निजी भवन में चल रहे इस स्कूल में वर्तमान में 38 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, इन्हें अब समीप के अन्य स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। वहीं, सात स्टाफ सदस्यों को भी दूसरे स्कूलों में मर्ज किया जाएगा।
स्कूल को मर्ज करने के पीछे निजी भवन को खाली करवाना बताया जा रहा है। इसके लिए मंदिर कमेटी लंबे समय से प्रयासरत थी। मंदिर कमेटी भवन के जर्जर होने का हवाला दे रही थी। इसी के साथ वर्ष 1972 में भवन की कमी को देखते हुए यहां स्कूल को चलाया गया था, लेकिन इसके बाद कोई दूसरा भवन नहीं देखा गया। इसे लेकर सीएम से लेकर उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचा था। इसके बाद अब उच्चाधिकारियों की तरफ से इस प्राथमिक स्कूल को मर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों को अब धरातल लागू किया जाएगा। हालांकि इससे पहले स्कूल के बच्चों व स्टॉफ को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद ही धरातल पर स्कूल मर्ज होगा।
विज्ञापन

इस स्कूल में एक मुख्य शिक्षक, दो जेबीटी अध्यापक, एक डेलीवेज चपरासी, एक मिड डे मिल वर्कर के साथ एक अन्य मर्ज स्कूल का मिड डे मील वर्कर शामिल है। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल बंद करने पर सभी को समीप लगते स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। स्कूल को मर्ज करने के आदेश जारी होने के बाद शहरवासी इसका विराेध भी कर रहे हैं। कई इस निर्णय को सही बता रहे हैं तो कई बच्चों के भविष्य को देखते हुए इसी स्कूल को दूसरी जगह चलाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मंडी सत्या देवी ने बताया कि एक निजी भवन में भगवान वार्ड में प्राथमिक पाठशाला का कार्य चल रहा है।विद्यार्थियों की कम संख्या को देखते हुए अध्यापकों के प्रयास से इस संख्या को बढ़ाया गया। वहीं, प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक ने विजय गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक स्कूल भगवाहन को मर्ज करने के आदेश मिले हैं। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।

बॉक्स
भवन जर्जर हो चुका है और यहां हादसे का खतरा बना हुआ। काफी समय पहले से इस भवन का किराया एक हजार रुपये प्रति माह रखा हुआ है। किराया मिल भी रहा है। भवन जर्जर होने के कारण ही इसे खाली करवाने के लिए कहा गया है।
-रोशन लाल शर्मा, प्रधान, सायरी देव बाला कामेश्वर मंदिर कमेटी मझवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed