{"_id":"620e83cb091c9b7f3c2fa763","slug":"operation-of-mudrika-bus-in-padhar-mandi-news-sml399926881","type":"story","status":"publish","title_hn":"पधर में मुद्रिका बस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पधर में मुद्रिका बस का संचालन
विज्ञापन
पधर में मुद्रिका बस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना करते विधायक जवाहर ठाकुर।
- फोटो : Mandi
द्रंग/पधर (मंडी)। पधर क्षेत्र में मुद्रिका बस का संचालन वीरवार से हुआ। द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सुबह आठ बजे से लेकर चार बजे तक पधर, नारला कॉलेज, पदवाहन, कुन्नू और छाहड़ी रूट पर चलेगी।
पधर से शुरू हुई मुद्रिका बस सेवा सुबह आठ बजे छाहड़ी-पधर-छाहड़ी वाया डिग्री कॉलेज नारला, कुन्नू से पदवाहन, दूरघ से छाहड़ी जाएगी। एक बजे पधर से बड़वाहन और अढ़ाई बजे बस पधर पहुंचेगी। यही रूट फिर से दोहराया जाएगा। इससे कॉलेज और स्कूल विद्यार्थियों को सबसे अधिक फायदा होगा। बस सेवा को वाया गजौन, सपैरी, बाबली चलाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि आने वाले समय में एचआरटीसी के जोगिंद्रनगर डिपो से भी मुद्रिका बस सेवाएं पधर क्षेत्र के लिए शुरू की जाएंगी। इस मौके पर एसडीएम पधर संजीत सिंह ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी मंडी गोपाल शर्मा, स्वरूप ठाकुर, दलीप ठाकुर, कपूर चंद, जया स्वरूप ठाकुर, रमेश सोनी, कमल चौहान, मीना देवी, कविता चौहान, घनश्याम ठाकुर, जितेंद्र, पीर सहाय ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर पंचायत समिति द्रंग के सभागार में खंड स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास परियोजना द्रंग के संयुक्त तत्वावधान में आंगनबाड़ी और आशा वर्करों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विधायक जवाहर ठाकुर ने की।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आंगनबाड़ी और आशा वर्करों ने फ्रंट लाइन वर्कर की भूमिका निभाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय वर्मा ने कोरोना, जननी सुरक्षा योजना और स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। संवाद