फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   one youth died and six injured in accident

सड़क हादसों में युवक की मौत दो महिलाओं समेत छह घायल

Wed, 23 Nov 2016 10:11 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 23 Nov 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
one youth died and six injured in accident
जोगिंद्रनगर में बीड़ मार्ग पर कार की चपेट में आई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा/पधर (मंडी)। जिले में विभिन्न सड़क हादसों में युवक की मौत होे गई है, जबकि दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए हैं। चौंतड़ा बाजार से कुछ ही दूरी पर बीड़ सड़क पर मचकेहड़ (तीन पुलिया) के समीप टाटा सफारी और बाइक की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। युवक ने हाल ही में बिलासपुर में आयोजित सेना भर्ती में ग्राउंड टेस्ट उत्तीर्ण किया था। वह सेना से संबंधित कागजी कार्रवाई के लिए भड़ोल से जोगिंद्रनगर की ओर बाइक पर जा रहा था।
विज्ञापन


    पुलिस ने टाटा सफारी चालक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चौंतड़ा से बैजनाथ की ओर जा रही टाटा सफारी तथा भड़ोल से जोगिंद्ररनगर की ओर आ रही बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सफारी और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक टाटा सफारी के साथ चिपक गई। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन, युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। बाइक चालक की पहचान कपिल पुत्र गोपाल ठाकुर गांव राहढ (खद्दर) तहसील लडभड़ोल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


   दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मी कृष्ण चंद यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी चालक अश्वनी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। सफारी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, लांगाणा पंचायत के ग्यूहणी-प्रैण सड़क पर प्रैण गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए। कार को जोगिंद्र सिंह चला रहा था। सड़क पर पर बिखरे छोटे-छोटे पत्थरों के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत स्थिर है। उधर,  नेशनल हाईवे जोगिंद्रनगर-मंडी पर मोहड़धार गांव के पास तंग मोड़ पर ट्रक और टाटा सूमो की आमने सामने भिड़ंत हो जाने से टाटा सूमो में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


    दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पधर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर की ओर से मंडी जा रहे ट्रक की टाटा सूमो से टक्कर हो गई। टाटा सूमो में सवार आशा देवी (27) अमली देवी (62) गुम्मा को गंभीर चोट लग गई। दोनों को उपचार के लिए पधर अस्पताल पहुंचाया गया। तंग मोड़ पर टक्कर होने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। पधर ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से यातायात को बहाल किया गया। दुर्घटना में दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों घायल महिलाओं का पधर अस्पताल में उपचार चल रहा था। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की
पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed