फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   One way traffic system will start in Dharampur: SDM

धर्मपुर में शुरू होगा वन वे ट्रेफिक सिस्टम : एसडीएम

Sat, 09 Mar 2024 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
One way traffic system will start in Dharampur: SDM
बाजार में सामान उतारने और चढ़ाने के लिए भी समय हुआ निर्धारित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर(मंडी)। धर्मपुर बाजार में जल्द वन वे सिस्टम शुरू हो जाएगा। इसके लिए उपायुक्त मंडी की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें सुबह 6 से शाम 7 बजे तक यह वन वे सिस्टम लागू होगा। वहीं, बाजार में सामान चढ़ाने और उतारने के लिए भी स्थान चिन्हित कर दिए हैं । वहां शाम 8 बजे से सुबह 7 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। एसडीएम धर्मपुर राजेंद्र गौतम ने बताया कि उपायुक्त मंडी की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है और अब जल्द ही इस सिस्टम को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो स्थान सामान उतारने और चढ़ाने के लिए चिन्हित किए हैं, उनमें शर्मा स्टेशनरी शाॅप नजदीक बस स्टैंड ब्रीज, शर्मा करयाना स्टोर ओल्ड बस स्टैंड, आदर्श स्वीट शाॅप नजदीक ब्रीज, कोमल स्टूडियो के सामने, सकलानी हैंडलूम के सामने, आर्मी कैंटीन के सामने यह स्थान निर्धारित किए हैं, जहां शाम 8 बजे से सुबह 7 बजे तक सामान उतारा और चढ़ाया जा सकता है । वहीं, बाजार को वन वे कर दिया है जिसमें सुबह 7 बजे से शाम शाम 6 बजे तक प्रतिदिन यह सिस्टम लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही बैठक कर इसे लागू कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह इस पर बैठक कर इसे लागू करने के लिए रणनीति तैयार कर इसे विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है ताकि जो बाजार में अक्सर जाम की समस्या रहती थी, उससे निजात मिल सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed