{"_id":"5859646c4f1c1bf248e3959d","slug":"one-more-arrested-in-vehical-thept-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के नकली दस्तावेज बनाने का आरोपी डाक्यूमेंट राइटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के नकली दस्तावेज बनाने का आरोपी डाक्यूमेंट राइटर गिरफ्तार
मंडी
Updated Tue, 20 Dec 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
top cars
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। वाहन चोरी मामले में पुलिस ने सेल और परचेज के नकली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में डाक्यूमेंट राइटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला न्यायालय परिसर में डाक्यूमेंट राइटर का काम करता है। मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस ने वाहन चोरी मामले में गिरफ्तार राजू गुप्ता की निशानदेही पर चक्कर से एक मैकेनिक की दुकान से बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि वाहन चोरी मामले में बल्ह क्षेत्र के सिहण गांव के नंद लाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी नंद लाल जिला न्यायालय परिसर में डाक्यूमेंट राइटर का काम करता है। नंद लाल ने कृष्ण लाल और मंगत राम के नाम से सेल व परचेज के नकली दस्तावेज बनाए थे। उन्होंने बताया कि वाहन चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी राजू गुप्ता की निशानदेही पर चक्कर स्थित मैकेनिक भीम सिंह की दुकान से बुलेट मोटरसाइकिल एचपी 52बी-0838 को बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है। जिला पुलिस ने सुंदरनगर, नेरचौक, कनैड़, रानी की बाईं से डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की लग्जरी गाड़ियां बरामद की थी। जिसके बाद मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई। पुलिस बाहरी राज्यों से भी चोरी मामले में बरामद वाहनों की वेरिफिकेशन करवा रही है। साथ ही फॉरेंसिक लैब से वाहनों के इंजन और चेसिस नंबरों की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन