फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   On-job training of agricultural subject students is being done under vocational education.

Mandi News: वोकेशनल शिक्षा के तहत कृषि विषय के विद्यार्थियों की हो रही ऑन-जॉब ट्रेनिंग

Sun, 29 Sep 2024 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
On-job training of agricultural subject students is being done under vocational education.
जैविक खेती के महत्व और इसके दीर्घकालिक लाभों के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा के तहत वोकेशनल शिक्षा के कृषि विषय के विद्यार्थियों की विशेष ऑन-जॉब ट्रेनिंग हो रही है । इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को जैविक खेती और पारंपरिक खेती के उन्नत तरीकों से अवगत करवाना है। इसमें गांव तोगड़ा से जुड़े मास्टर ट्रेनर सोम गौतम बच्चों को बहुमूल्य जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं।
बच्चों का मार्गदर्शन कर रहे वोकेशनल अध्यापक दिनेश कपूर ने बताया कि सोम गौतम ने विद्यार्थियों को जैविक खेती के महत्व और इसके दीर्घकालिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मोटे अनाज जैसे कोदरा, कांगनी, विथू, चीणा, और बाजरा के बारे में विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि यह अनाज न केवल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, बल्कि इनका उपयोग हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इन अनाजों से प्राप्त पोषक तत्वों के सकारात्मक प्रभावों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। विद्यार्थियों को फसल डाटा पासपोर्ट पर भी जानकारी दी गई। सोम गौतम ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक रूप से बनने वाले रसायनों जैसे जीव अमृत और ट्री पेस्ट के निर्माण की प्रक्रिया सिखाई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजय कुमार, एनएसक्यूएफ समन्वयक मस्त राम और वोकेशनल अध्यापक दिनेश कपूर ने इस ऑन-जॉब ट्रेनिंग को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। इस प्रकार की व्यावहारिक और प्रेक्टिकल प्रशिक्षण बच्चों को कृषि में कुशल बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed