{"_id":"65f991a85fb3d649c70a3e34","slug":"now-the-border-rights-dispute-of-truck-unions-has-reached-the-administration-court-mandi-news-c-90-1-ssml1025-122224-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अब प्रशासन के दरबार पहुंचा ट्रक यूनियनों का सीमा अधिकार विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अब प्रशासन के दरबार पहुंचा ट्रक यूनियनों का सीमा अधिकार विवाद
Wed, 20 Mar 2024 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 20 Mar 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ट्रक यूनियन पधर और जोगिंद्रनगर के बीच चल रहा सीमा अधिकार का विवाद स्थानीय प्रशासन के दरबार पहुंच गया है। ट्रक यूनियन जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष अजय ठाकुर ने एसडीएम मनीश चौधरी को लिखित प्रस्ताव सौंपकर विवाद सुलझाने की मांग की। दोनों यूनियनों में लगातार बढ़ रहे विवाद रोकने के लिए ट्रांसपोर्टरों ने जिला प्रशासन से भी हस्तक्षेप की मांग की है।
मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे ट्रक यूनियन जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2000 में ग्रामीण क्षेत्र गुम्मा से विधानसभा क्षेत्र द्रंग का अधिकार खत्म हो गया था। यह क्षेत्र जोगिंद्रनगर के अधीन हैं, लेकिन पधर ट्रक यूनियन के ट्रक संचालक जोगिंद्रनगर ट्रक यूनियन के ट्रांसपोर्टरों के कार्य में दखल दे रहे हैं। इससे ट्रांस्पोर्टरों में गुस्सा है।
दोनों पक्षों में गहराए विवाद से कभी भी झड़प हिंसक झड़प हो सकती है। लिहाजा प्रशासन दोनों ही ट्रक यूनियनों की सीमाओं के अधिकार क्षेत्र को प्रशासनिक नियमों के तहत अधिकृत करें, ताकि दोनों ही ट्रक यूनियनों में पंजीकृत ट्रक संचालकों में ट्रांसपोर्ट से जुड़े कार्यों को निपटाने के लिए किसी भी प्रकार का विवाद न झेलना पड़े।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने कहा कि वह दोनों यूनियन के ट्रांसपोर्टरों में आपसी सौहार्द बरकरार रखने के लिए जल्द ही उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से मुलाकात करेगें। एसडीएम पधर से भी मसले को सुलझाने का आह्वान करेगें। विवाद पैदा करने पर पुलिस अधीक्षक मंडी से भी लिखित शिकायत सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस अवसर पर ट्रक ऑपरेटर मनीश जम्वाल, नरेंद्र कुमार ने भी सीमा के अधिकार पर दोनों यूनियनों में बढ़ रहे विवाद को जल्द सुलझाने की मांग की है।