फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   no rahdi allowed in indira bazzar

नगर परिषद की दो टूक, इंदिरा मार्केट के आसपास नहीं लगेगी रेहड़ी

Wed, 03 Aug 2016 10:23 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 03 Aug 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
no rahdi allowed in indira bazzar
मंडी में प्रदर्शन करते रेहड़ी-फड़ी यूनियन के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। शहर में पहले की तरह रेहड़ी फड़ी लगाने को लेकर आंदोलनरत सीटू से संबंधित यूनियन ने बुधवार को सेरी मंच से लेकर नगर परिषद कार्यालय तक रैली निकाली। इसके बाद मांगों को लेकर यूनियन के पदाधिकारियों और नगर परिषद अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें नगर परिषद मंडी ने दो टूक कहा कि इंदिरा मार्केट की छत और आसपास के क्षेत्र में कोई रेहड़ी-फड़ी नहीं लगेगी। नगर परिषद ने शहर के अन्य स्थानों पर रेहड़ी-फड़ी धारकों को स्थान देने की हामी भरी है।

विज्ञापन


नगर परिषद के अनुसार वीरवार से ही रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए स्थान देने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार शहर के भ्यूली, पड्डल गुरुद्वारा के बाहर, सकोढी पुल के समीप, जेलरोड, अस्पताल रोड पर रेहड़ी-फड़ी धारकों को स्थान देने की योजना चल रही है। पिछले एक सप्ताह से यूनियन मांगों को लेकर हड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि क्रमिक अनशन समस्या का स्थायी समाधान न होने तक जारी रहेगा। वीरवार को यूनियन ने डीसी के घेराव का फैसला लिया है। यूनियन ने अपने क्रमिक अनशन को आगे भी चलाए रखने का निर्णय लिया। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में चौधरी राम, दलीप सिंह, सोहन लाल, गोबिंद राम तथा दिनेश कुमार अगले 24 घंटे के लिए बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने कहा कि रेहड़ी-फड़ी यूनियन के साथ वार्ता हुई है। 20 अगस्त को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक होना तय हुई है।

कोट्स
जिला उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि रेहड़ी-फड़ी यूनियन की मांगों को लेकर बातचीत कर समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed