फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nima of Mandi won gold in the 45 kg weight category of women's category.

Mandi News: महिला वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी की निम्मा ने जीता स्वर्ण

Thu, 26 Feb 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nima of Mandi won gold in the 45 kg weight category of women's category.
सुंदरनगर में अंतर महाविद्यालय वुशू प्रतियोगिता में दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर में संपन्न अंतर महाविद्यालय वुशू प्रतियोगिता के महिला वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी की निम्मा ने स्वर्ण पदक, कुल्लू की अंजली ने रजत पदक, सुंदरनगर की आरती, बलद्वाड़ा की बंधु ने कांस्य पदक जीता है। 48 किलोग्राम भार वर्ग में सुंदरनगर की ज्योति ने स्वर्ण पदक, मंडी की साक्षी ने रजत, कुल्लू की कृतिका ने कांस्य पदक, 52 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी की स्मृति ने स्वर्ण, बंजार की प्रतिभा सेठी ने रजत, सुंदरनगर की आकृति ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
56 किलोग्राम भार वर्ग में कुल्लू की सृष्टि भंडारी ने स्वर्ण पदक, मंडी की परिधि ने रजत, सुंदरनगर की रेणुका और बंजार की दीक्षा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 60 किलो ग्राम भार वर्ग में मंडी की साक्षी ने स्वर्ण, सुंदरनगर की पुष्पा ने रजत पदक, 65 किलो ग्राम भार वर्ग में सुंदरनगर की प्रियांशु ने स्वर्ण पदक, एसपीयू मंडी की कनिका शर्मा ने रजत और वीजीसी मंडी की शानू देवी ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

70 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी की शिवानी ने स्वर्ण पदक, सुंदरनगर की नेहा ने रजत और सरकाघाट की सरगम ठाकुर ने कांस्य पदक, 75 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी की शिवानी ने स्वर्ण पदक, सरकाघाट की सानिया ने रजत, सुंदरनगर की रितिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed