फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Newly constructed Chaira-Bhavah road passes for vehicles, villagers will get benefits

Mandi News: नवनिर्मित चैरा-भवाह सड़क वाहनों के लिए पास, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

Sun, 17 Mar 2024 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 17 Mar 2024 08:08 AM IST
विज्ञापन
Newly constructed Chaira-Bhavah road passes for vehicles, villagers will get benefits
करसोग के चैरा में नवनिर्मित चैरा से भवाह सड़क मार्ग पर बस पहुंचाने पर स्थानीय ग्रामीणों को बधाई
करसोग (मंडी)। करसोग के चैरा में नवनिर्मित चैरा-भवाह सड़क का शनिवार को एसडीएम नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस चला कर सफल ट्रायल किया। चैरा से आगे भवाह गांव तक क्षेत्र के लोगों को सड़क और बस सुविधा मुहैया करवाने के लिए लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया है, जिसे प्रशासनिक टीम ने बस चलाकर पास कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम नरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़क मार्ग का निर्माण किया है। सड़क मार्ग को बस के सफल ट्रायल के बाद अब वाहनों की आवाजाही के लिए पास कर दिया गया है। सड़क मार्ग की कुल लंबाई लगभग 18 किलोमीटर हो गई है।
विज्ञापन

करसोग से परलोग गांव तक कुल 22 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग बनाया जाना प्रस्तावित है। भवाह से आगे लगभग चार किमी क्षेत्र में परलोग तक बनने वाले सड़क मार्ग का कार्य चल रहा है। इस कार्य के पूर्ण होने पर करसोग से शिमला जाने के लिए यह सबसे कम दूरी वाला सड़क मार्ग होगा। इसका सीधा लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परलोग पंचायत की प्रधान गायत्री कपूर और उप प्रधान सोम कृष्ण ने कहा कि चैरा से आगे भवाह तक सड़क मार्ग के बनने से परलोग पंचायत व आस-पास के क्षेत्र की लगभग एक हजार आबादी को लाभ मिलेगा। सड़क मार्ग के ट्रायल के दौरान एचआरटीसी के बस ड्राइवर गोपाल ने बस को चलाकर भवाह गांव तक पहुंचाया। ट्रायल के दौरान आरएम एचआरटीसी करसोग हुमेश कुमार सहित टीम के अन्य अधिकारी बस में बैठ कर चैरा से भवाह गांव पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed