{"_id":"56eed8824f1c1b6b41f14da1","slug":"nalwar-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता भारद्वाज ने नचाया तो हरबंस ने गुदगुदाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता भारद्वाज ने नचाया तो हरबंस ने गुदगुदाया
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय भंगरोटू नलवाड़ मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम की गीता भारद्वाज के नाम रही। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने पहाड़ी गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी की धर्मपत्नी कृष्णा चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में गीता भारद्वाज ने हिंदी गानों से कार्यक्रम का आगाज किया। प्रेम रत्न धन पायो, कजरा मोहब्बत वाला, झूमका गिरा रे बरेली के बाजार में गाने पर दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा पहाड़ी गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गीता ने एक अधिया मंगाई जा रे, लाल चिड़िए सेहरी न जाना, नीरू चाली घूमदी, लाल तेरा सफा वो भौरा आदि गाने प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
इससे पहले मंडी के हास्य कलाकार हरबंस अरोड़ा ने चुटकुलों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में समाज में फैली कुछ कुरीतियों पर प्रहार किया। मांडव्य कला मंच के संचालक एवं लोक संपर्क विभाग में सहायक लोक संपर्क अधिकारी कुलदीप गुलेरिया ने जाने कहां गए वो दिन और आने से उसके आए बहार आदि गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर सिकंदर, संजीव सूद, अमृतपाल सिंह, जसप्रीत कौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन