फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Naib Subedar Bhupinder to climb South America's highest peak

Mandi News: दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करेंगे नायब सूबेदार भूपिंद्र

Sun, 08 Feb 2026 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 08 Feb 2026 07:10 AM IST
विज्ञापन
Naib Subedar Bhupinder to climb South America's highest peak
नायब सूबेदार भूपिंद्र सिंह
सुंदरनगर (मंडी)। भारतीय सेना में कार्यरत नायब सूबेदार सुंदरनगर के भूपिंद्र सिंह दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ (6,984 मीटर) पर चढ़ाई करने के लिए रवाना हुए हैं। दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर विदा किया।
विज्ञापन

सुंदरनगर के गांव बच्छना निवासी भूपिंद्र सिंह वर्तमान में भारतीय सेना की 3 महार रेजिमेंट में सेवारत हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें हाल ही में विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया है। वे लंबे समय से सेना की विभिन्न अकादमियों में पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दे रहे हैं और कई साहसिक अभियानों का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और जवाहर पर्वतारोहण संस्थान के इस संयुक्त दल में कर्नल हेमचंद्र और कैप्टन संतोष कुमार सहित अन्य अनुभवी सदस्य शामिल हैं। भूपिंद्र सिंह ने बताया कि इस कठिन अभियान के लिए उन्होंने कड़ा अभ्यास किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है और अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed