फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nachan and Siraj's apple will soon hit the markets

Mandi News: नाचन और सिराज का सेब जल्द मंडियों में दस्तक देगा

Mon, 15 Jul 2024 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 15 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Nachan and Siraj's apple will soon hit the markets
मंडी जिला में तैयार अर्ली सेब वैरायटी। अब इसका तुड़ान शुरू हो गया है। संवाद
गोहर (मंडी)। मंडी जिला के सेब उत्पादित क्षेत्रों में सेब की अर्ली वैरायटी टाइड मैन का तुड़ान शुरू हो गया है। पड़ोसी राज्यों की मंडियों में टाइड मैन जल्द दस्तक देगा। जिला में सेब बगीचों की सौदेबाजी के बाद व्यापारियों ने टाइड मैन का तुड़ान कर इसकी पैकिंग का काम शुरू दिया है। नाचन और सिराजघाटी में टाइड मैन के साथ रेड जून और समर क्वीन भी मंडियों में जाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

इस बार सेब की कम फसल है, लेकिन व्यापारियों और बागवानों में उत्साह बरकरार है। क्षेत्र के कुटाहची, शकोहर, थमाड़ी, सरोआ, घीड़ी, चुराग, चरखडी, बगस्याड़, धंग्यारा समेत आसपास के क्षेत्रों में अर्ली सेब का तुड़ान शुरू हो गया है। सेब कारोबार खुलने से बागवानों और व्यापारियों समेत आढ़तियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

दिनेश कुमार, यशवंत, हंस राज, धमेशवर, चंद्रमणी, हेम सिंह, लीला प्रकाश, परमा राम, महेंद्र, प्रमोद, लाल चंद श्याम और मनोज कुमार आदि बागवानों ने बताया कि उनके बगीचों में टाइड मैन का तुड़ान शुरू हो गया है। आढ़ती के क्रॉस एन ने कहा है कि प्रारंभिक चरण में टाइड मैन एक हजार से 1500 रुपये प्रति पेटी बिकने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिला में एप्पल वैली करसोग, चुराग, चरखडी, निहरी, पण्डार, कमाद, शकोहर, रोहांडा, थमाड़ी, कुटाहची, फ़ंग्यार, जहल, धंग्यारा, सलाहर, बगस्याड, थुनाग, जंजैहली, छतरी, सरोआ, शिल्हि बागी, बागाचनोगी, थाची और पंजाई में सेब का उत्पादन होता है। फिलहाल अर्ली वैरायटी का सेब का तुड़ान शुरू हुआ है। आने वाले दिनों में दूसरी सेब वैरायटी का तुड़ान भी शुरू होगा।


24.47 लाख सेब पेटी उत्पादन की उम्मीद
मंडी जिला में 35 लाख सेब पेटी उत्पादन होता है, लेकिन इस बार फसल कम होने के कारण सेब उत्पादन कम होने की संभावना है। बागवानी विभाग के अनुसार 35 लाख सेब पेटी उत्पादित करने वाले मंडी जिला में इस बार 24.47 लाख सेब पेटी उत्पादन होने की उम्मीद है।

मंडी जिला में तैयार अर्ली सेब वैरायटी। अब इसका तुड़ान शुरू हो गया है। संवाद

मंडी जिला में तैयार अर्ली सेब वैरायटी। अब इसका तुड़ान शुरू हो गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed