फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NA

Mandi News: गैस सिलिंडरों से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

Fri, 03 Feb 2023 11:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 03 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
NA
करसोग (मंडी)। करसोग में गैस सिलिंडरों से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक घायल हो गया। हादसे के कारण पांगणा में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई। चालक को हलकी चोटें आई हैं, उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक शुक्रवार सुबह बद्दी से पांगणा को ट्रक नंबर एचपी 64 3583 गैस सिलिंडरों की सप्लाई लेकर आ रहा था। कूजो पुल के समीप चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक नहीं रुका। चालक ने बड़े हादसे को टालने के लिए ट्रक को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। पहाड़ी से टकराने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गैस सिलिंडर सड़क किनारे बिखर गए। कुछ सिलिंडर खाई में जा गिरे। ट्रक में कुल 324 सिलिंडर थे। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने पुष्टि की है। सिद्धार्थ इंडेन ग्रामीण वितरण एजेंसी के प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि ब्रेक फेल होने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडरों को एजेंसी तक लाने के लिए व्यवस्था की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed