फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mosque dispute: Muslim community could not decide any future strategy

मस्जिद विवाद : मुस्लिम समुदाय तय नहीं कर सका आगे की कोई रणनीति

Thu, 19 Sep 2024 11:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 19 Sep 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
Mosque dispute: Muslim community could not decide any future strategy
मंडी। जेल रोड मस्जिद विवाद मामले में नगर निगम मंडी के आयुक्त कोर्ट के फैसले की कॉपी मिलने के बाद भी मुस्लिम वेलफेयर कम्युनिटी के सदस्य आगे की रणनीति तय नहीं कर पाए हैं। अभी तक फैसले को लेकर कोई निर्णय नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन

हालांकि फैसले से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर निगम के समक्ष अवैध तौर पर बनाए गए ढांचे को खुद गिराने की हामी भरी था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की जमीन से उन्होंने अवैध कब्जा हटा दिया है। मगर विवादित ढांचे को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। मुस्लिम वेलफेयर कम्यूनिटी के सदस्य इकबाल अली ने कहा कि आगे क्या करना है, अभी तक इस पर कोई मंथन नहीं हो पाया है।बता दें कि नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएच राणा ने शुक्रवार को अंतिम फैसला सुनाते हुए कहा था कि मस्जिद के अवैध ढांचे को 30 दिन के भीतर पुराने स्वरूप में लाना होगा। मगर अभी तक मुस्लिम पक्ष इस पर कोई निर्णय नहीं ले सका है। उधर, बुधवार को भी मस्जिद सील रही और पुलिस के जवान सकोडी चौक पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed