फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Missing student brought safely to Mandi

Mandi News: लापता छात्रा सकुशल मंडी पहुंचाई

Sat, 28 Feb 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Missing student brought safely to Mandi
पुलिस ने कई राज्यों में चलाया सघन अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी शहर से लापता आठवीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने चार दिन बाद मध्य प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया है। छात्रा 23 फरवरी को विद्यालय से घर नहीं पहुंची थी, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी को पुलिस चौकी शहरी में छात्रा ने शिकायत दी कि उनकी नाबालिग बेटी स्कूल से लौटकर घर नहीं पहुंची है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। टीम में मुख्य आरक्षी पवन कुमार, आरक्षी अजय कुमार और महिला आरक्षी संतोष कुमारी को शामिल किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर छात्रा की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में संभावित स्थानों पर खोजबीन की। लगातार प्रयासों और समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 27 फरवरी को छात्रा को मध्य प्रदेश के पीपरी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को छात्रा को मंडी लाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed