फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   meeting

473 पंचायतों में तैनात होंगे पंचायत विकास दूत

Tue, 03 Nov 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 03 Nov 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
meeting

मंडी विकास अभियान के तहत जिला की सभी पंचायतों में 473 विकास दूत तैनात किए जाएंगे। मंगलवार को मंडी साक्षरता एंव जनविकास समिति की साधारण सभा की बैठक उपायुक्त एवं अध्यक्ष संदीप कदम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि समिति पूर्व की तरह उपायुक्त की अगुवाई में जिला में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन, सामाजिक सुरक्षा एवं सूक्ष्म बीमा, मेरी लाडली बेटी बचाओ अभियान और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों को लेकर मंडी विकास अभियान के तहत कार्य करेगी। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े स्वयंसेवियों का समूह जो विकास के मुद्दे पर आपसी सहमति से विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करवाने में प्रशासन की मददगार बन रही है।

विज्ञापन

समिति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य बना है। उसे आगे भी जारी रखने की आवश्यकता है। वहीं पर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं के कार्यों का मूल्यांकन और समिति को नए संदर्भों की तलाश जारी रखते हुए अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना होगा। ग्रामीण महिला मंडल योजना के माध्यम से समिति के पदाधिकारियों एवं जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं के मूल्यांकन का अवसर मिला है। अब मंडी विकास अभियान के तहत पंचायत स्तर पर एक व्यक्ति की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पर खंड स्तर पर भी एक समन्वयक उपरोक्त सभी परियोजनाओं का समन्वय करेगा।  उन्होंने बताया कि मंडी विकास अभियान का उद्देश्य गांव, वार्ड और पंचायत स्तर पर स्वच्छता एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं पर चरणबद्ध तरीके से कार्यों और गतिविधियों का आयोजन कर लोगों की सोच और व्यवहार में परिवर्तन लाया जाएगा। जिससे ग्रामीण विकास का सपना साकार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना का शुभारंभ हाल ही में मंडी में आयोजित ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया। बैठक में मंडी साक्षरता समिति एवं जन विकास की कार्यकारिणी, साधारण सभा और विभिन्न समूहों की बैठकें नियमित रूप से करवाने का भी निर्णय लिया। बैठक में समिति के सह अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंतराज वैद्य, बीना वैद्य, महासचिव राजेंद्र मोहन, कुंदन सिंह ठाकुर, जोगिंद्र वालिया, बीरबल शर्मा, भूपेंद्र सिंह, डॉ. कमल प्यासा, डॉ. विजय विशाल, नरपत राम वर्मा, ललित शर्मा, सेवक राम, तिलक राम चौहान, श्याम सिंह चौहान और भीम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed