फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi won seven medals in shooting

Mandi News: शूटिंग में मंडी ने जीते सात पदक

Tue, 08 Sep 2026 05:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Mandi won seven medals in shooting
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखनपाल अकादमी के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शिमला की इंदिरा गांधी शूटिंग रेंज में आयोजित दसवीं राज्य स्तरीय स्कूली शूटिंग प्रतियोगिता में मंडी के निशानेबाजों ने सटीक निशाने लगाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। भियूली स्थित लखनपाल शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में सात पदक जीतकर मंडी का नाम रोशन किया।
अकादमी के कोच अजय लखनपाल ने बताया कि अंडर-12 वर्ग में आदविक यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में अंवित महाजन ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-12 बालिका वर्ग में अनाया शर्मा ने शानदार निशानेबाजी करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-14 वर्ग में आयाम गुप्ता और अरिंदम ठाकुर ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-16 वर्ग में गुरुदेव ने रजत पदक हासिल किया, जबकि प्रिंस शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से अकादमी में खुशी का माहौल है। कोच अजय लखनपाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed