Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi three youths stranded russia work visa fraud 10.50 lakh

हिमाचल: रूस में फंसे मंडी के तीन युवक, वर्क वीजा के नाम पर 10.50 लाख की ठगी; तीन महीने बाद नौकरी से निकाले

Tue, 10 Nov 2026 09:31 AM IST
Ankesh Dogra यूसुफ अंसारी, (डैहर) मंडी।
यूसुफ अंसारी, (डैहर) मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 10 Nov 2026 09:31 AM IST
सार

मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र के तीन युवक नौकरी की तलाश में रूस पहुंचे, लेकिन कथित धोखाधड़ी के कारण वहां मुश्किल में फंस गए। आरोप है कि वर्क वीजा दिलाने के नाम पर तीनों से कुल 10.50 लाख रुपये लिए गए और उन्हें विजिटर वीजा पर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
mandi three youths stranded russia work visa fraud 10.50 lakh
वर्क वीजा के नाम पर ठगी, रूस में फंसे हिमाचल के 3 युवक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विदेश में नौकरी और मोटी कमाई का सपना लेकर रूस गए मंडी जिले के तीन युवाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुंदरनगर की जड़ोल पंचायत के त्रिहंवी गांव निवासी हुस्न लाल व मान सिंह और सलवाना के बह गांव निवासी कमल को वर्क वीजा के बजाय विजिटर वीजा पर रूस भेज दिया गया।
विज्ञापन


इसके एवज में प्रति युवक से करीब साढ़े तीन-तीन लाख रुपये की मोटी रकम वसूली गई थी। पीड़ित हुस्न लाल के पिता रमेश कुमार ने बताया कि युवाओं को शुरुआती तीन महीने काम मिला लेकिन उसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। 
विज्ञापन


विदेश में अचानक काम छूटने से युवाओं के सामने रहने और खाने-पीने का गंभीर संकट पैदा हो गया। जब परिजनों को इस ठगी और स्थिति का पता चला तो उन्होंने स्थानीय बिचौलिये पर दबाव बनाया। कड़ी मशक्कत के बाद बिचौलिये ने तीनों की वापसी के लिए हवाई टिकट का प्रबंध किया है। सब ठीक रहा तो दो दिन में तीनों युवाओं की स्वदेश वापसी प्रस्तावित है। पूर्व वार्ड सदस्य रवि ठाकुर ने बताया कि इस घटना से तीनों परिवार बेहद चिंतित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता रमेश कुमार के अनुसार बेटे के घर लौटने और आपबीती सुनने के बाद ही पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिलने पर नियमानुसार निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos

विदेश में नौकरी के नाम पर मानव तस्करी करने वालों पर कसेगा शिकंजा
विदेश में मोटी कमाई और आकर्षक नौकरी का लालच देकर युवाओं को मानव तस्करी और साइबर अपराध के जाल में फंसाने वाले गिरोहों पर शिकंजा कसेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद प्रदेश में अवैध प्लेसमेंट एजेंसियों, फर्जी एजेंटों और अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की तैयारी है।

राज्य पुलिस, साइबर प्रकोष्ठ, श्रम विभाग और जिला प्रशासन मिलकर ऐसे नेटवर्क की पहचान कर कार्रवाई करेंगे। गृह मंत्रालय ने चेताया है कि संगठित गिरोह विदेश में ऊंचे वेतन वाली नौकरियों का झांसा देकर युवाओं को दूसरे देशों में ले जाते हैं।  वहां उन्हें बंधक बनाकर जबरन अवैध साइबर धोखाधड़ी केंद्रों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसे केंद्रों में युवाओं से ऑनलाइन ठगी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियां करवाई जाती हैं। कई मामलों में नौकरी की तलाश में विदेश जाने वाले युवा अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क का शिकार बन जाते हैं।

खतरे को देखते हुए हिमाचल में युवाओं को ऐसे गिरोहों से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स से वैध लाइसेंस लिए बिना संचालित हो रही प्लेसमेंट एजेंसियों की पहचान की जाएगी। बिना पंजीकरण विदेश में नौकरी दिलाने का दावा करने वाली एजेंसियों और उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में मानव तस्करी से जुड़ी गंभीर कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed