फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Neha wins in speech competition

Mandi News: भाषण स्पर्धा में नेहा ने मारी बाजी

Sat, 26 Nov 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Neha wins in speech competition
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में राष्ट्रीय संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. बीआर आंबेडकर के योगदान पर डाक्यूमेंट्री, भाषण, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने विभिन्न कार्यक्रमों की अध्यक्षता की। प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप को लोकतंत्र बनाने में भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर का रचयित संविधान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य ने एनसीसी एयरविंग, आर्मी विंग, एनएसएस और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. चमन ने कहा कि संविधान निर्माण के कार्य में डॉ. आंबेडकर की प्रखर मेधा शक्ति, मेहनत और जज्बे के कारण 2 साल 11 महीने 18 दिन में संविधान बनकर तैयार हुआ। इस मौके पर आयोजित भाषण स्पर्धा में नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विंकल द्वितीय और थमेश्वरी तृतीय रहीं। चित्र लेखन में तनवी ठाकुर पहले, पल्लवी दूसरे और ज्योति एवं पल्लवी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में राहुल प्रथम, ईशानी द्वितीय और तनु तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में सहायक प्रोफेसर डॉ. महेंद्र सिंह जमवाल, सहायक प्रोफेसर आदित्य शर्मा और सहायक प्रोफेसर मेहर चंद शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed